कुख्यात इनामी दस्यु रामविलास गुर्जर और रघुराज गुर्जर गिरफ्तार


कुख्यात ईनामी दस्यु रामविलास और रघुराज गुर्जर गिरफ्तार
चचोखर की घाटी में हुई पुलिस मुठभेड, गिरोह के दो अन्य बदमाश भी दबोचे
धौलपुर। पुलिस ने चंबल के बीहड में सक्रिय कुख्यात ईनामी दस्यु रामविलास
गुर्जर तथा रघुराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। चंबल के बीहड में चलाए जा
रहे दस्यु उन्मूलन अभियान में पुलिस को मंगलवार रात को धौलपुर जिले के
बाडी उपखंड के बसईडांग थाना इलाके की चचेाखर की घाटी में यह सफलता मिली।
पुलिस और दस्यु रामविलास गिरोह के बीच में हुई मुठभेड के बाद में पुलिस
ने दस्यु रामविलास गुर्जर सहित चार बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने दस्यु
रामविलास गुर्जर तथा अन्य से बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं। भरतपुर
पुलिस रेंज के डीआईजी लक्ष्मण गौड एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा
ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मंगलवार रात को पुलिस को दस्यु
रामविलास गुर्जर गिरोह की चचोचर की घाटी में मूवमेंट के बारे में सूचना
मिली थी। इस सूचना पर जिला पुलिस की विशेष टीम ने कई थानों की पुलिस और
आरएसी के साथ में इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस और दस्यु
रामविलास गिरोह के बीच में चचोखर घाटी में मुठभेड हुई,जिसमें दोंनों ओर
से करीब 70 राउंड फायर हुए। बाद में पुलिस की टीम ने पुलिस से खुद को
घिरा पाकर भागते हुए दस्युओं को धर दबोचा। गिरफ्तार किए दस्युओं में
गिरोह का मुखिया कुख्यात दस्यु तथा 45 हजार का ईनामी दस्यु रामविलास
गुर्जर तथा 35 हजार का ईनामी और दस्यु रामविलास गुर्जर का भाई दस्यु
रघुराज गुर्जर, पांच हजार का ईनामी दस्यु बंटी गुर्जर तथा एक अन्य बदमाश
सचिन गुर्जर शामिल हैं। पुलिस ने दस्युओं के कब्जे से एक पचफेरा,एक सिंगल
शॉट रायफल,एक पौना तथा एक देशी तमंचा और 78 कारतूस बरामद किए हैं। डीआईजी
गौड एसपी कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार किए गया दस्यु रामविलास गुर्जर
राजस्थान में बांछित टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है। दस्यु
रामविलास के विरुद्व करीब चार दर्जर मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा
गिरफ्तार किए गए दस्यु रामविलास गुर्जर तथा अन्य से पूछताछ की जा रही है।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा तथा पुलिस टीम के सदस्य
मौजूद रहे।