महिला सशक्तिकरण से मजबूत बनेगा देश: भारद्वाज

 महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत बनेगा देश और समाज : भारद्वाज

महिला सशक्तिकरण सप्ताह में हुई प्रतिगिताएं
धौलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण सप्ताह में
मंगलवार को मेरी प्रतिभा को एक मंच थीम पर आधारित मानदेय कार्मिकों की
प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,
आशा सहयोगिनी एवं साथिनों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इस
मौके पर धौलपुर उपखंडाधिकारी भारती भारद्वाज ने कहा कि आज के दौर में
महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही देश और
समाज मजबूत बनेंगे। भारद्वाज ने रंगोली पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा
कि प्रत्येक महिला द्वारा वास्तव में अपनी सोच,भावना को रंगों के जरिए
जमीन पर उकेरा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शक्तिसिंह ने कहा
कि उक्त प्रकार के आयोजन आंगनबाड़ी कार्मिकों में कार्य के प्रति उत्साह
को बढ़ाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकारी उप निदेशक भूपेश
गर्ग ने बताया कि परियोजना धौलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 2-2 के
समूह में 16 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
कार्यकर्ता गीता देवी एवं मीना देवी तथा द्वितीय स्थान कार्यकर्ता मनीषा
शर्मा एवं सहयोगिनी विमलेश ने प्राप्त किया। आयोजन में प्रतियोगिता
प्रभारी प्रवीण मुदगल एवं महिला कल्याण अधिकारी कनुप्रिया सहित अन्य
उपस्थित रहे। इसी प्रकार राजाखेड़ा में प्रथम स्थान चन्द्रप्रभा वर्मा
एवं द्वितीय शारदा देवी ने प्राप्त किया। परियोजना बाड़ी में 3-3 के समूह
में 15 महिलाओं ने भाग लिया। प्रथम साथिन धरावती,लक्ष्मी,कृष्णा तथा
द्वितीय कार्यकर्ता मुन्नी,ममता एवं वीना रहीं। बसेड़ी में सर्वाधिक 45
महिलाओं ने भाग लिया। प्रथम रेखारानी एवं द्वितीय रामजानकी रहीं।