कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 21 को

धौलपुर। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस


द्वारा 21 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकारी
जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार की
गलत आर्थिक नीतियों,देशव्यापी मंदी तथा नौकरियों में हो रही गिरावट के
विरोध में 21 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया
जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद से कांग्रेस का रोड शो शुरू
होगा तथा विभिन्न इलाकों से होता हुआ गांधी पार्क पंहुचेगा। गांधी पार्क
में धरना देकर केन्द्र सरकार के विरुद्व आम आदमी की आवाज को बुलंद किया
जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पार्टी विधायक,सांसद,प्रधान एवं अन्य जन
प्रतिनिधि तथा जिला संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।