धौलपुर। जम्मू और कश्मीर समेत देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फवारी
कर असर मैदानी इलाकों तक आ पंहुचा है। जनपद में बर्फीली हवाओं ने लोग
परेशान हैं। वहीं,रही सही कसर कोहरे ने पूरी कर दी है। हालात ऐसे रहे कि
तेज सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। उधर,आसमान पर बादल
छाए रहने से आज सूरज का तेज भी फीका रहा। बीती रात बरसात होने से भी
सर्दी में बढोतरी हुई है। मौसम के जानकारों का मानना है कि आने वाले
दिनों में सर्दी का जोर और बढेगा। जनपद में बीते तीन दिन से चल रहा सर्द
हवाओं का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। आज सुबह लोगों का सामना नश्तर
चुभोने वाली सर्द हवाओं से हुआ। इसके अलावा कोहरे की चादर ने भी लोगों की
परेशानी बढा दी है। दिन चढने पर सूर्यदेव कुछ देर के लिए निकले,लेकिन वह
भी लोंगों को सर्दी से राहत नहीं दे सके। हालात ऐसे रहे कि दिन में भी
लोगों को सर्दी का अहसास सताता रहा। शाम ढलते ही सर्द हवाओं के कारण बढी
सर्दी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सर्दी के कारण बाजार भी
जल्दी बंद हो गए तथा लोगों ने अपने घर जाने में ही खैर समझी।
उधर,शुक्रवार को भी रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। सर्दी से
निजात पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा भी लिया। सर्दी से बचाव के लिए
लोग विन्डचीटर,गर्म दस्ताने,कैप,लोई तथा अन्य गर्म कपडों में ढंके नजर आए
तथा रूम हीटर का सहारा भी लिया। कोहरे के कारण सडक पर वाहनों की गति मंद
रही तथा दिन के बावजूद वाहनों को हैडलाईट जलाकर गुजरना पडा। कोहरे का असर
रेल यातायात पर भी पडा तथा ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों के
लेट होने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। मौसम
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को धौलपुर का न्यूनतम तापमान
गिरकर 12 डिग्री सैल्यिस तक आ पंहुचा है,वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री
सैल्सियस रिकार्ड किया गया।
धौलपुर में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,अलाव जले