धौलपुर। देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फारी के चलते मैदानी इलाकों
में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर
जिले में शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। आज न्यूनतम तापमान मात्र
दो डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते करीब तीन दिन से चल रहा शीत
लहर का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को भगवान सूर्यदेव के दर्शन
नहीं हुए तथा कोहरे और शीत लहर के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। तेज
सर्दी और कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम
विभाग के मुताबिक शनिवार को धौलपुर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तथा
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।
धौलपुर में शीतलहर का प्रकोप ,पारा 2 डिग्री सेल्सियस पर