धौलपुर। पंचायत आम चुनाव 2020 के दौरान विभिन्न सूचनाएं, शिकायते एवं
अन्य महत्वपूर्ण चुनाव सम्बन्धी सूचनाएं प्राप्त करने एवं उनके सम्बन्धित
चुनाव प्रभारी अधिकारियों को भिजवाने के लिए जिला मुख्यालय पर चुनाव
नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 51 में स्थापित किया गया है।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र कृष्ण
अवतार शर्मा होंगे। जिनका मोबाइल नम्बर 8114426869 है। नियंत्रण कक्ष का
दूरभाष नम्बर 05642-220033 रहेगा। नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में चौबीसो
घंटे कार्यरत रहेगा।
पंचायत चुनाव के लिए जिला कलेक्ट्रेट में बनाया नियंत्रण कक्ष