आत्मरक्षा वाहिनी द्वारा दिया गया डैमो रहा मुख्य आकर्षण
धौलपुर। गणतंत्र दिवस पर आरएसी परेड मैदान पर आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित की गई आत्मरक्षा वाहिनी की छात्राओं द्वारा दिया गया डैमो रहा मुख्य आकर्षण। समारोह में आत्मरक्षा वाहिनी की मास्टर ट्रेनर के रूप में शारदे बालिका छात्रावास की सह अध्यापिका एवं वार्डन दुर्गावती राणा,वरिश्ठ शारीरिक शिक्षक माताप्रसाद शर्मा तथा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका रश्मि राव को सम्मानित किया गया। प्रदर्शन स्थल पर स्कूल छात्राओं, महिला शक्तिदल एवं आत्मरक्षा वाहिनी द्वारा लघु आत्मरक्षा प्रदर्शन की भी राज्य मंत्री भजन लाल जाटव गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री स्वतंत्र प्रभार, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, बाड़ी विद्यायक गिर्राज सिंह, जिला कलक्टर आर.के जायसवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप जिले की हजारों बेटियां आत्मरक्षा के लिए पारंगत हो रही हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के समस्त उपखंड एवं तहसील स्तर तथा जिले के समस्त उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में भी बालिकाओं का आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया। यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव प्रयोग है। इससे यदि कोई भी व्यक्ति लड़की को परेशान अथवा छेडखानी करता है तो लड़कियां ना केवल आत्मविश्वास के साथ उनका सामना कर सकेंगी बल्कि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। छात्राऐं मुसीबत के समय में मदद के लिये किसी का इंतजार करने की वजाय अपनी सुरक्षा खुद करने के लिये आत्मनिर्भर बनी है। छात्राएं मुसीबत के समय असमाजिक तत्वों को सबक सिखायेंगी। हमें स्वंय की रक्षा कैसे करनी है इसके लिये जिले की लगभग 40 हजार बालिकाओं को राजकीय उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे नियमित प्रशिक्षण देकर उनके स्वाभीमान में वृद्धि एवं बालिका शिक्षा सशक्तिकरण के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह में आत्म रक्षा वाहिनी की धूम, बेटियों ने दिखाया दम,मास्टर ट्रेनरों का हुआ सम्मान