घनश्याम सिंह बने, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश विधि मंत्री
जयपुर। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ, बनीपार्क जयपुर (राज.) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण जोशी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें धौलपुर न्याय क्षेत्र के राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला-शाखा धौलपुर के जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में विधि मंत्री के पद पर और प्रांतीय प्रतिनिधि विनय शुक्ला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बताते चलें कि 06 दिसम्बर 2019 को धौलपुर जिले के न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में घनश्याम सिंह 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष के पद पर विजय हुये। इससे पूर्व भी घनश्याम सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में वर्ष 2013 से 2019 तक प्रदेश उपाध्यक्ष पद व 2007 से 2019 तक जिला शाखा के अध्यक्ष पद पर कर्मचारियों के हितार्थ में अपनी सेवाएं दे चुके है। प्रदेश की नई घोषणाओं में घनश्याम सिंह को प्रदेश विधि मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। जिसके अंतर्गत राजस्थान प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के हित में चल रही उच्चतम न्यायालयो एवं उच्च न्यायालयो में विभिन्न आदेशो व याचिकाओं(शेट्टी-पे-कमीशन आदि) संबंधित कार्य क्षेत्रों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश विधि मंत्री व जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं उसे समस्त प्रदेश के कर्मचारियों के हित में कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा। इस मौके पर धौलपुर जिले की समस्त न्यायिक कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।