त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन आज
धौलपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में
बीस फरवरी को शिव जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। संस्था के बाड़ी
केन्द्र की संचालिका बहन ब्रह्माकुमारी अंबिका ने बताया कि 84 वां
त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बाडी की परशुराम कॉलोनी बारहमासी पीपल के
पास स्थित सेंटर के प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की
अध्यक्षता ब्रह्मा कुमारी कविता दीदी संयुक्त प्रभारी उप ज़ोन आगरा
करेंगीं। जबकि मुख्य अतिथि भ्राता मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक धौलपुर
होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य और राजयोग
के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों
द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव आज