आत्मरक्षा व स्वस्थ शरीर के लिए मार्शल आर्ट आवश्यक : मेनारिया

मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा और स्वस्थ शरीर का निर्माण
कूडो का प्रशिक्षण दिया,आज से होगी प्रतियोगिता
धौलपुर। कूडो राजस्थान के चीफ रेंसी राजकुमार मेनारिया ने कहा है कि कूडो
एक प्रमुख मार्शल आर्ट है। जिसके माध्यम से आत्मरक्षा के साथ हम अपने
शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं। इस मार्शल आर्ट को जापान के इंटरनेशनल
गेंड मास्टर तकाशी अजूमा द्वारा विकसित किया गया है। भारत में फिल्म
अभिनेता और मार्शल आर्ट के विशेषज्ञ अक्षय कुमार इसके चेयरमैन हैं।
उन्होंने बताया कि कूडो को भारत के युवा एवं खेल मंत्रालय से ऐफिलेशन हो
गया है। इसके बाद में कूडो एक मात्र ऐसी मार्शल आर्ट है,जिससे भारत सरकार
ने रजिस्टर्ड किया है। कूडो प्रतियोगिता के आयोजन के सिलसिले में बुधवार
को धौलपुर पंहुचे मेनारिया ने स्थानीय बच्चों को कूडो का प्रशिक्षण
प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान जिला कूडो संघ के सचिव तथा कूडो
प्रशिक्षक शाहरुख अहमद ने बताया कि गुरूवार से भार्गव वाटिका परिसर में
ही विभिन्न भार वर्गों में जिला स्तरीय चेम्पियनशिप होगी। इसके विजेताओं
को देश एवं प्रदेश में होने वाली चेम्पियनशिप में भाग लेने का मौका
मिलेगा।