डीएम ने किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण

निडर नारी ही देश की शक्ति : जायसवाल
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
धौलपुर। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने मरैना के कस्तूरबा गांधी
आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का
निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने संभागी छात्राओं से पूरे मनोयोग से
प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया। जिला कलक्टर ने कहा कि संभागियों
को आत्मरक्षा के क्षेत्र में और अधिक कुशल बनाने के लिए जल्द ही
आत्मरक्षा का रिफ्रेशल शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबल
एवं निडर नारी देश की शक्ति होती है, नारी को हर परिस्थितियों का सामना
करने की क्षमता पैदा करना जरूरी होता है। ताकि वह प्रत्येक क्षेत्र में
पुरूष के मुकाबले मे पीछे नहीं रह सके। उन्होंने कस्तूरबा गांधी तथा
शारदे हॉस्टल की प्राचार्य एवं वार्डन को बालिकाओं के विकास के लिए
शिक्षा के साथ साथ सहशैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करने के भी निर्देश
दिए। इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश रजवानी,एडीपीसी मुकेश
गर्ग,अपर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सक्सेना,कस्तूरबा गांधी स्कूल की
प्राचार्य ललिता सिसोदिया, शिक्षिका अनीता सक्सेना तथा शारदे होस्टल की
वार्डन एवं प्राचार्य गीता सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद
रहे।