धौलपुर के कांग्रेसी दिग्गजों ने दिल्ली में डाला डेरा

धौलपुर के कांग्रेसी दिग्गजों ने दिल्ली में डाला डेरा
पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क,आलाकमान की ने सोंपी है जिम्मेदारी
-प्रदीप कुमार वर्मा
धौलपुर। मरु प्रदेश राजस्थान की राजनीति का गढ कहे जाने वाले धौलपुर के
कांग्रेसी दिग्गजों ने अब दिल्ली में डेरा डाल रखा है। धौलपुर जिले की
राजनीति के सिरमौर कहे जाने वाली कांग्रेसी दिल्ली में पार्टी
प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान में दिन-रात जुटे हुए हैं।
पार्टी आलाकमान द्वारा चुनावी समर में इन कांग्रेसियों को दिल्ली चुनाव
में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी सोंपी है। यह देखना
दिलचस्प रहेगा कि धौलपुर के कांग्रेसी दिग्गज कांग्रेस को दिल्ली में
कितना फायदा पंहुचा सकते हैं।
                देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली में डेढ सौ साल पुरानी पार्टी
कांग्रेस अपना पुराना राजनीतिक वैभव प्राप्त करने की कवायद में जुटी है।
ऐसे में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर राजस्थान के
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट समेत
अन्य पदाधिकारी दिल्ली में डटे हैं। दिल्ली के चुनावी दंगल में कांग्रेसी
उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पंहुचे धौलपुर के कांग्रेसी दिग्गजों
में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजाखेडा विधायक रोहित
बौहरा और बाडी विधानसभा से तीन बार के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा प्रमुख
हैं। यह दोंनों दिग्गज धौलपुर जिले के साथ साथ आसपास के जिलों तथा
राजस्थान की राजनीति में अपना खासा प्रभाव रखते हैं। यही राजनीति कौशल अब
दिल्ली के चुनाव में उतरे  पार्टी प्रत्याशियों के लिए संबल का काम कर
रहा है।
                इनके अलावा लोकसभा चुनाव में करौली-धौलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
संजय जाटव तथा धौलपुर विधान सभा प्रत्याशी डा. शिवचरन कुशवाह भी चुनाव
प्रचार में डटे हुए हैं। पाटी अलाकमान ने धौलपुर के कांग्रेसियों की
डयूटी बादली और संगम विहार समेत करीब तीन दर्जन विधान सभा क्षेत्रों में
लगाई है। धौलपुर की कांग्रेस टीम मुख्य रुप उन इलाकों में कांग्रेस के
पक्ष में प्रचार कर रही है,जहां धौलपुर के प्रवासी लोगों की तादाद सबसे
ज्यादा है। दिल्ली चुनाव में डटे धौलपुर के कांग्रेसियों से मिले इनपुट
के मुताबिक धौलपुर जिले की एक बडी तादाद दिल्ली में रह रही है। इन्ही
लोगों को पार्टी के पक्ष में मोडने के लिए धौलपुर जिले की टीम दिन रात एक
किए हुए है।
                दिल्ली चुनाव में धौलपुर जिले के कांग्रेसी रोड शो,जनसभा,नुक्कड सभा,
डोर टू डोर प्रचार अभियान तथा विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित सम्मेलनों
में अपना चुनावी कौशल दिखा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी प्रत्याशियों के
चुनाव कार्यक्रम तथा अन्य चुनावी प्रबंधन में भी धौलपुर की टीम अपना समय
और समर्पण झोंक रही है। अब देखना यह है कि धौलपुर के कांग्रेसी दिग्गजों
की मेहनत कितना रंग लाती है और कितने कांग्रेसी प्रत्याशियों को दिल्ली
विधान सभा की दहलीज तक पंहुचाती है। अगर यह मेहनत सफल होती है,तो
कांग्रेस एक बार फिर से दिल्ली की राजनीति में अपना दबदबा दिखा सकेगी