शहीद भागीरथ सिंह से प्रेरणा लें युवा : जायसवाल

देश के लिए शहीद होना गौरव की बात : जायसवाल
शहीद भागीरथ की प्रतिमा का अनावरण,भागीरथ की शहादत को किया नमन
धौलपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक वर्ष पूर्व आतंकी हमले में शहीद
हुए भागीरथ सिंह के गांव जैतपुर में शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद भागीरथ सिंह को भावभीनी
श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर जिला
कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि देश के लिए शहीद होना गौरव की बात
है। शहीद भागीरथ सिंह ने अपनी शहादत से धौलपुर के साथ-साथ राजस्थान और
देश का मान बढ़ाया है। इसलिए धौलपुर जिला प्रशासन,राज्य सरकार तथा पूरा
देश शहीद भागीरथ सिंह के परिवार के साथ है। उन्होंने युवाओं का आह्वान
किया कि वे शहीद भगीरथ सिंह से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि देश के लिए
जान देना सबसे बड़ी गौरव की बात है। एक साल पूर्व शहीद भागीरथ सिंह ने
देश के लिए शहादत दी थी। आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है और इस शहादत
के लिए देश उनका ऋणी रहेगा। शहीद भागीरथ सिंह की यूनिट केंद्रीय रिजर्व
पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट अर्जुन सिंह ने कहा कि शहीद भागीरथ केंद्रीय
पुलिस बल को गौरवान्वित किया है। उनकी शहादत को पुलिस बल हमेशा याद
रखेगा। उन्होंने शहीद भागीरथ सिंह के सेवा कार्य तथाप बलिदान के बारे में
विस्तार से जानकारी दी। आयोजन में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल,पुलिस
अधीक्षक मृदुल कच्छवा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट
अर्जुन सिंह ने शहीद भागीरथ सिंह की प्रतिमा का अनावरण के बाद में शहीद
भागीरथ सिंह के पिता परसुराम सिंह और उनकी वीरांगना पत्नी रंजना देवी को
शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की
सलामी गारद ने शहीद भागीरथ सिंह की प्रतिमा के समक्ष सलामी दी। कार्यक्रम
में राजाखेड़ा के उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल सहित पुलिस एवं प्रशासन
के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।