शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव ,महाशिवरात्रि पर मनाया

श्रद्वा : शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव
महा शिवरात्रि पर हुए कई कार्यक्रम,सैपउ और बसेडी में लगे मेले
धौलपुर। भगवान शिव की अराधना का महा शिवरात्रि पर्व जनपद में शुक्रवार को
श्रद्वा और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर शिवालयों में विशेष पूजा
अर्चना हुई तथा श्रद्वालुओं ने मनौतियां मांगीं। श्रद्वालुओं ने रात्रि
जागरण करके भी भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया। महा शिवरात्रि पर्व पर जनपद
के सैपउ,सरमथुरा और बसेडी में मेले भी आयोजित किए गए। आज सुबह से ही शिव
मंदिरों पर पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया,जो देर रात तक जारी रहा।
श्रद्वालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनौतियां मांगीं। दोपहर तक
शिवालयों में जलाभिषेक तथा कावंड चढाने का क्रम जारी रहा। नव विवाहित
महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ को जेगर से जल चढाकर मनौतियां मांगी। आज दिन भर
शिवालयों में हर हर महादेव का जयघोष गंूजता रहा। महा शिवरात्रि पर्व के
मौके पर शहर के ऐतिहासिक चोपडा महादेव
मंदिर,निहालेश्वर,मार्कण्येश्वर,अचलेश्वर महादेव,शिव बगिया,नारायणेश्वर
महादेव मंदिरों तथा शिवशक्ति दरबार में विशेष पूजा अर्चना हुई। इसके बाद
में देर शाम को विशेष झांकिया सजाई गईं तथा भजन संगीत के आयोजन संपन्न
हुए। महा शिवरात्रि के मौके पर जनपद के सैपउ स्थित प्राचीन भोला महादेव
एवं बसेडी के भूतेश्वर महादेव मंदिरों पर मेले आयोजित किए गए। महा
शिवरत्रि पर्व महाकाल की नगरी उज्जैन,काशी,सोमनाथ तथा अन्य शिवधामों में
जनपद से बडी संख्या में गए श्रद्वालुओं ने भी भोलेनाथ के दरबार में अपनी
हाजिरी लगाई तथा पुण्यलाभ अर्जित किया।