दांडी मार्च की वर्षगांठ पर हुई सर्व धर्म प्रार्थना सभा, धौलपुर में निकाला मार्च

देश और दुनिया के लिए बापू के सिद्वांत आज भी प्रासंगिक : जायसवाल
दांडी मार्च की वर्षगांठ पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
धौलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की श्रृंखला में
गुरूवार को दांडी यात्रा की वर्ष गांठ  पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का
आयोजन किया गया। आज ही कलक्ट्रेट परिसर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च भी
हुआ। आयोजन में बापू के प्रिय भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। आयोजन में
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के
मूल आदर्शों में सत्य,अहिंसा,सह अस्तित्व तथा विश्व शांति शामिल हैं।
बापू हमेशा सत्य और अंहिसा में विश्वास करते थे। मन,वचन और कर्म से किसी
भी प्रकार की हिंसा ना हो,यह बापू की सीख थी। आज देश और दुनिया की सभी
समस्याओं का समाधान बापू के सत्य अंहिसा के इसी सिद्वांत में छिपा है।
उन्होंने कहा कि हमें दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। महात्मा
गांधी के सिद्वांतों को अपना कर सभी समुदायों में आपसी प्रेम और भाईचारा
बढेगा तथा गांधी दर्शन को अपनाकर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता
है। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बापू स्वच्छता के प्रबल समर्थक थे। इसलिए सभी लोग अपने
आसपास साफ सफाई रखें तथा स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। यह
भी बापू को सच्ची श्रद्वाजंलि होगी। अतिरक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार
वर्मा ने कहा कि बापू ने दांडी मार्च के जरिए आज ही के दिन अंग्रेजों के
विरुद्व आंदोलन का शंखनाद किया। बापू के संघर्ष और स्वराज्य की जिद के
कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। बापू ने कहा कि जो पराई
पीर को जाने और समझे,वहीं सच्चा वैष्ण्वजन है। उन्होंने कहा कि गांधी
दर्शन को अपनाकर ही देश और दुनिया में शांति की स्थापना की जा सकती है।
कार्यक्रम के संयोजक दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि बापू ने स्वराज्य के
लिए मरते दम तक संघर्ष किया। उन्होंने दांडी मार्च के माध्यम से स्वराज्य
का ऐलान किया। आज की पीढी बापू के सिद्वांतों को अपनाएं। सह संयोजक
धर्मेन्द्र शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आयोजन में शिक्षक मनोज मनु तथा गल्र्स स्कूल की छात्राओं ने बापू के
प्रिय भजनों रघुपति राघव राजाराम,....वैष्णवजन ते....हे राम हेराम की
प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उप जिला कलक्टर आशीष श्रीवास्तव,शहर काजी
मौहम्मद मतीन खां गौरी,तहसीलदार भगवत शरण त्यागी तथा महिला अधिकारिता
विभाग के सहायक निदेशक रामरज मीना सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक
मौजूद रहे। संचालन गोविन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया।