हमारी बेटियां चिंगारी,कोई महज फूल ना समझो : जायसवाल
महिला सप्ताह का किया शुभारंभ, आत्मरक्षा के डैमो को सराहा
धौलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सप्ताह का आगाज
सोमवार को स्थानीय गल्र्स स्कूल में हुआ। आयोजन में छात्राओं ने
आत्मरक्षा का डेमो दिया तथा महिला अधिकारिता विभाग की ओर से यशोदा
पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर
राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि जिले में अब महिला सशक्तिकरण की कवायद तेज
हो गई है। जिले के करीब बारह सौ स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा का
प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारी बेटियां अब चिंगारी बन गईं हैं। इन्हें
कोई महज फूल समझने की भूल ना करे। आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के बाद में
बेटियों के आत्मविश्वास में बढोतरी हुई है। साथ ही वह किसी भी विपरीत
परिस्थिति में खुद की रक्षा करने में भी सक्षम बन गईं हैं। उन्होंने कहा
कि जिले की स्कूलों की तस्वीर बदलने का काम चल रहा है। चौदहवें वित्त
आयोग की राशि से स्कूलों की मरम्मत,चारदीवारी निर्माण तथा खेल मैदानों का
विकास किया जा रहा है। नीति आयोग के सहयोग से अब स्कूलों में फर्नीचर
उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद में जिले के सरकारी स्कूलों में भी
निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं विकासित हो सकेंगीं। जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के सचिव शक्तिसिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और
देश सशक्त होगा। धौलपुर में महिला सशक्तिकरण की कवायद सराहनीय है तथा
बेटियों के सशक्त होने के रूप में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे
हैं। आरंभ में महिला अधिकरिता विभाग के सहायक निदेशक रामरज मीना ने
अतिथियों का सवागत करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के
उपलक्ष्य में महिला सप्ताह का शुभारंभ आज हुआ है। सप्ताह में आठ मार्च तक
महिला सशक्तिकरण तथा कल्याण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारिता विभाग की आंगनबाडी
कार्यकर्ता,सहायिका तथा पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में
कुमारी पूजा राजोरिया सहित अन्य ने होली तथा राजस्थानी लोकनृत्य की
रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह में गल्र्स स्कूल की आत्मरक्षा वाहिनी
की छात्राओं ने आत्मरक्षा का डैमो प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन
गल्र्स स्कूल की छात्रा तुलसी जादौन एवं ज्योति बघेला ने संयुक्त रुप से
किया। समारोह में महिला अधिकारिता एवं शिक्षा सहित अन्य विभागों के
अधिकारी मौजूद रहे।
हमारी बेटियां सिर्फ फूल नहीं,चिंगारी भी: राकेश जायसवाल